Saturday, March 30, 2013

बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की नई टीम


2014 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह की नई टीम का एलान कर दिया गया है.
उम्मीदों के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल कर लिया गया है. वहीं वरुण गांधी को महासचिव का पद मिला है.

इस नयी टीम के अनुसार शीर्ष नीति निर्धारक इकाई केंद्रीय संसदीय बोर्ड में मोदी सहित 12 लोगों को शामिल किया गया है.

नये संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं- राजनाथ सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी, अनंत कुमार, थावर चंद्र गहलोत और राम लाल.

राजनाथ सिंह की नई टीम
1. वरुण गांधी बने महासचिव.
2. नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय बोर्ड में शामिल
3. जेपी नड्डा महासचिव बने.
4. उमा भारती बनीं उपाध्यक्ष
5. अनंत कुमार बने महासचिव
6. राजीव प्रताप रुडी बने महासचिव
7. अमित शाह बने महासचिव
8. मुख्तार अब्बास नकवी बने महासचिव
9. मुरलीधर राव महासचिव बने.


No comments:

Post a Comment