Friday, September 20, 2013

हमारा पप्पू

एक बार की बात है , हमारा जीरो बटे सन्नाटा पप्पू और हमारी पप्पी  किसी किराए के घर में रहने पहुंचा . अगली सुबह , जब वे नाश्ता कर रहे थे , तभी पप्पी ने खिड़की से देखा कि सामने वाली छत पर कुछ कपड़े फैले हैं , – “ लगता है इन लोगों को कपड़े साफ़ करना भी नहीं आता …ज़रा देखो तो कितने मैले लग रहे हैं ? “

पप्पू ने उसकी बात सुनी पर अधिक ध्यान नहीं दिया .

एक -दो दिन बाद फिर उसी जगह कुछ कपड़े फैले थे . पप्पी ने उन्हें देखते ही अपनी बात दोहरा दी ….” कब सीखेंगे ये लोग की कपड़े कैसे साफ़ करते हैं …!!”

पप्पू सुनता रहा पर इस बार भी उसने कुछ नहीं कहा .

पर अब तो ये आये दिन की बात हो गयी , जब भी पप्पी कपडे फैले देखती भला -बुरा कहना शुरू हो जाती .

लगभग एक महीने बाद वे यूँ हीं बैठ कर नाश्ता कर रहे थे . पप्पी ने हमेशा की तरह नजरें उठायीं और सामने वाली छत
की तरफ देखा , ” अरे वाह , लगता है इन्हें अकल आ ही गयी …आज तो कपडे बिलकुल साफ़ दिख रहे हैं , ज़रूर किसी ने टोका होगा !”

पप्पू  बोल , ” नहीं उन्हें किसी ने नहीं टोका .”
” तुम्हे कैसे पता ?” , पप्पी ने आश्चर्य से पूछा .

” आज मैं सुबह जल्दी उठ गया था और मैंने इस खिड़की पर लगे कांच को बाहर से साफ़ कर दिया , इसलिए तुम्हे कपडे साफ़ नज़र आ रहे हैं . “, पप्पी ने बात पूरी की .


शुभ रात्रि 

Friday, August 16, 2013

एक मोटर मैकेनिक कार के इंजन के पुर्जे खोलकर
सुधार रहा था कि तभी शहर के नामचीन हार्ट
सर्जन
उसकी गैराज में आ पहुँचे...
मैकेनिक ने डॉक्टर साहब से कहा,
' जरा इस इंजन को देखिये डॉक्टर साहब, मैंने
इसके
दिल को खोलकर वाल्व निकाले और सुधार कर
वापस
लगा दिये हैं..कुछ ऐसा ही काम आप भी करते
हैं..फिर
हमारी सैलरी में इतना अन्तर क्यों है...?
डॉक्टर साहब मुस्कुराये और धीरे से मैकेनिक के
कान
में बोले,
.
.
" यही काम तब करके दिखाओ जब इंजन चालू
हो "...

Tuesday, August 13, 2013

बड़ा आसान होता है एक नजर, दो लफ्जों और चार दिनों में राय बना लेना.. लेकिन क्या बेहतर न होता अगर तुम मेरे बारे में अपनी राय बनाने से पहले कम से कम दो क़दम मेरे साथ चल कर देखते.. मुझसे एक बार पूछ कर देखते.. मेरी जिंदगी, मेरी खुशियाँ और ग़म, मेरी दुविधाएं और परेशानिया, मेरे दर्द और अहसास समझने की एक बार कोशिश तो करते.

याद रखना तुम कि "कहानी हर किसी की होती है"..

फर्क बस इतना है कि कुछ कहानियाँ अपने निशां होठों पर छोडती हैं, तो कुछ सूखी लकीरें गालों पर.. अब इसमें मेरा क्या दोष अगर मेरा पूरा चेहरा ही स्याह है.
काम प्रेम की अभिव्यक्ति है . और यदि आप प्रेम से नहीं सिर्फ बेमन से काम कर सकते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना काम छोड़ दें और मंदिर के गेट पर बैठ कर उनसे भीख लें जो ख़ुशी से काम करते हैं .
एक मोटर मैकेनिक कार के इंजन के पुर्जे खोलकर
सुधार रहा था कि तभी शहर के नामचीन हार्ट
सर्जन
उसकी गैराज में आ पहुँचे...
मैकेनिक ने डॉक्टर साहब से कहा,
' जरा इस इंजन को देखिये डॉक्टर साहब, मैंने
इसके
दिल को खोलकर वाल्व निकाले और सुधार कर
वापस
लगा दिये हैं..कुछ ऐसा ही काम आप भी करते
हैं..फिर
हमारी सैलरी में इतना अन्तर क्यों है...?
डॉक्टर साहब मुस्कुराये और धीरे से मैकेनिक के
कान
में बोले,
.
.
" यही काम तब करके दिखाओ जब इंजन चालू
हो "...

Saturday, July 6, 2013

हमारा पप्पू

कृपया कमज़ोर दिल वाले न पढ़ें।

यह
एक सच्ची घटना है जो पिछले महीने लोनावाला के पास घटी। अपना जीरो बटे सन्नाटा पप्पू  मुम्बई से पुणे अपनी कार से जा रहा था। जब वह घाट के पास पहुँचा तभी अनहोनी घटी। उसकी कार खराब हो गई और वहाँ दूर-दूर तक कोई नज़र भी नहीं आ रहा था। वह किसी कार से पास के कस्बे तक लिफ्ट लेने की आशा में सड़क के किनारे-किनारे चलने लगा। 
रात अँधेरी और तूफानी थी। पानी झमाझम बरस रहा था।जल्दी ही वह पूरी तरह भीग गया और काँपने लगा। उसे कोई कार नहीं मिली और पानी इतनी तेज बरस रहा था कि कुछ मीटर दूर की चीजें भी नहीं दिखाई दे रही थीं। तभी उसने एक कार को अपनी तरफ आते देखा जो उससे पास आकर धीरे हो गई। पप्पू ने आव देखा न ताव, झट से कार का पिछला दरवाजा खोला और अंदर कूद गया। 
जब वह अपने मददगार को धन्यवाद देने के लिए आगे झुका तो उसके होश उड़ गए क्योंकि ड्राइवर की सीट खाली थी।आगे की सीट खाली और इंजन की आवाज़ न होने के बावजूद भी कार सड़क पर चल रही थी। पप्पू ने तभी आगे सड़क पर एक मोड़ देखा। अपनी मौत नजदीक देख पप्पू जोर-जोर से भगवान को याद करने लगा। तभी खिड़की से एक हाथ आया और उसने कार के स्टीयरिंग व्हील को मोड़ दिया। कार मोड़ से सकुशल आगे बढ़ गई। पप्पू बुरी तरह भयभीत हो कर देखता रहा कि कैसे हर मोड़ पर खिड़की से एक हाथ अंदर आता और स्टीयरिंग व्हील को मोड़ देता। आखिरकार पप्पू को कुछ दूरी पर रोशनी दिखाई दी। पप्पू  झट से दरवाजा खोल कर नीचे कूदा और सरपट रोशनी की तरफ दौड़ा। यह एक छोटा सा कस्बा था। वह सीधा एक ढाबे में रुका और पीने को पानी माँगा।फिर वह बुरी तरह रोने लगा। थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर उसने अपनी भयानक कहानी सुनानी शुरु की। 
ढाबे में सन्नाटा छा गया कि तभी............
......संता और बंता ढाबे में पहुँचे और संता पप्पू की तरफ इशारा करके बंता से बोला कि अरे
यही वही बेवकूफ लड़का है ना जो हमारी कार में कूदा था जब हम कार को धक्का लगा रहे थे...

Thursday, May 30, 2013

ऐसा सिर्फ हिंदी फिल्मो में ही होता है

ऐसा सिर्फ हिंदी फिल्मो में ही होता है, गौर फरमाईयेगा 
१) बागबन : 
अमिताभ और हेमा होली के बाद ६ महीने के लिए अलग होते है (याद है न "होली खेले रघुवीर" गाना), वो कहते है की ६ महीने के लिए अलग होना है मतलब "मार्च से सितम्बर", और इन ६ महीने के अंतराल में वो "वैलेंटाइन डे" और "कर्वाचौत"भी मना लेते है,जब की "वैलेंटाइन डे" १४ फरवरी को आता है और "कर्वाचौत" ज्यादातर अक्टोबर में आता है, ऐसा कैसे होगा की मार्च से सितम्बर के बिच वैलेंटाइन और कर्वाचौत आ जाये !

२) अमर अकबर अन्थोनी : 
३ लोग एक ही वक़्त में एक ही इंसान को अपना खून डोनेट करते है,ऐसा सिर्फ इस लिए हुआ होगा क्यों की वो सिन बहोत ही भावनिक था अन्यथा अब तक तो टेक्नोलॉजी इतनी आगे गई नहीं होगी !

३) प्यार तो होना ही था :
ट्रेन रूकती है काजोल निचे उतर कर पब्लिक टॉयलेट जाती है उतने में ट्रेन उसे छोड़कर आगे निकल जाती है, शायद काजोल को ये पता नहीं होगा की हर ट्रेन के कम्पार्टमेंट में ४ टॉयलेट होते है !

४) खिलाडियों का खिलाडी :
अक्षय कुमार अमेरिका जाने के लिए "जेट एयरवेज" के फ्लाइट को बोर्ड करता है, जब की जेट एयरवेज" भारत में ही भ्रमण के लिए होता है !
इंटरनेशनल खिलाडी+डोमेस्टिक फ्लाइट = इंटरनेशनल फ्लाइट+खिलाडियों का खिलाडी

(क्रमश:)