Monday, May 27, 2013

जैसा की हमने फेसबुक मुर्गा, फेसबुक सेलिब्रिटी, फेसबुक बाबा, और देवदास के बारे में सज्ञान लिया आईये अब नज़र डालते है कुछ और ऐसे ही नमूनों पर,
वैसे तो आपने बहोत से चोर देखे होंगे पर "फेसबुक चोरो" की बात ही निराली है अच्छा पोस्ट देखा नहीं के झट से कॉपी कर लेते है और अपनी वाल पे, ग्रुप में, आपसे भी पहले अपने नाम से पोस्ट कर डालते है, कुछ "फेसबुक रिपोर्टर" तो आजतक से भी आगे है दिन भर टेलीकास्ट शुरू रहता है इनका ब्रेक तक नहीं लेते,"फेसबुक टीकाकार" तो बड़े चमत्कारी होते है, खुद कभी पोस्ट नहीं करते पर आपने पोस्ट कर दिया तो उसका पोस्टमॉर्टेम भलीबाती करने में महारत हासिल है इनको,"फेसबुक विदूषको" के जीवन में चाहे जितने संकट आये ये आपको हमेशा हसते हुए ही मिलेगे,"फेसबुक लाइकर" लोगो को बड़े ही लाइकर होते है ये आते है चुपके से आपके हर पोस्ट को लाइक कर जाते है जैसे ये इनका जन्मसिद्ध अधिकार है !
(क्रमश:)

No comments:

Post a Comment